बीकानेर में 5 अप्रैल को गूंजेगा फिटनेस का महाकुंभ, समर मिस्टर राजस्थान 2026 का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर में 5 अप्रैल को गूंजेगा फिटनेस का महाकुंभ, समर मिस्टर राजस्थान 2026 का आयोजन


बीकानेर, 28 मार्च (हि.स.)। स्वर्गीय जेठमल भाटी की पुण्य स्मृति में कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी बीकानेर एवं राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 5वीं समर मिस्टर राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग, मेस स्पोर्ट्स फिजीक, वूमेन फिटनेस फिजीक एवं मास्टर्स चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयेाजन 5 अप्रैल को पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। जिसमें पहले स्थान प्राप्त करने वाले समर मिस्टर राजस्थान को 71 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 51 हजार रुपये तथा तीसरा स्थान पाने वाले को 31 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा भार वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमश: 5 हजार, 3 हजार और 2 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

सोसायटी से जुड़े विक्रम सिंह चौहान के अनुसार आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाना, उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना एवं खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर अरुण व्यास, रजनीश सहित अनेक मौजूद रहे। पोस्टर का विमोचन भी प्रेस कांफ्रेंस में किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story