बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि


बीकानेर, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव के अनुसार इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 554.68 करोड रुपये हो चुकी है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक 544.43 करोड़ रूपये की आय हुई इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1.88 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई हैl इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक 70.36 करोड रुपये की आय हुई हैl

इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी माह 551.66 करोड़ रुपयेे की आय प्राप्त हुई है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक 499.32 करोड़ रुपये आय प्राप्त हुई l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष फरवरी माह तक 499.32 अधिक आय प्राप्त हुई l

इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक 289.32 करोड रुपये की आय हुई है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक 237.85 करोड़ रूपये की आय हुई है इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 21.64 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैl

इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 1466.02 करोड रुपए है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक 1355.90 करोड़ रूपये थी l इस प्रकार गत वितीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैl

इस वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक 443.37 करोड़ यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की हैl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story