पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में बीकानेर मंडल लगाएगा विशेष शिविर

WhatsApp Channel Join Now
पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में बीकानेर मंडल लगाएगा विशेष शिविर


बीकानेर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में विशेष शिविर लगाकर पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान में सुविधा मिल सके। इस अभियान के अंतर्गत 05 नवंबर 2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें बीकानेर, लालगढ़, कोलायत, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, राजगढ़, सादुलपुर, रतनगढ़ एवं सरदारशहर शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त बीकानेर मंडल कार्यालय, बीकानेर में 02 नवंबर 2026 से 03 नवंबर 2026 तक तथा डीईओ, 03.11.2026 से 06.11.2026 तक, बीकानेर रेलवे स्टेशन पर 04 नवंबर 2026, हनुमानगढ़ में 10 नवंबर 2026, भिवानी में 12 नवंबर 2026, रतनगढ़-चूरू-श्रीगंगानगर-पलवल-हिसार में 13 नवंबर 2026, लोहारू में 16 नवंबर 2026, श्रीगंगानगर में 18 नवंबर 2026, रेलवे के ओपन लाइन कार्यालय में बीकानेर में 20 नवंबर 2026, सूरतगढ़ में 20 नवंबर 2026 तथा लालगढ़ स्टेशन पर 25 नवंबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जाेशी के अनुसार रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचकर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाएं। इसके लिए पेंशन भुगतान आदेश , आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक साथ लाना आवश्यक है। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है। रेलवे प्रशासन ने पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाकर समय पर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाएं, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर: 90011-97008 एवं 90011-97615 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769323 Articles

Share this story