विकास के मुद्दों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने को तैयार बीकानेर के काॅरपाेरेटर : सभी 80 वार्ड में 100 स्ट्रीट लाईटें लगाने की कही बात

WhatsApp Channel Join Now
विकास के मुद्दों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने को तैयार बीकानेर के काॅरपाेरेटर : सभी 80 वार्ड में 100 स्ट्रीट लाईटें लगाने की कही बात


विकास के मुद्दों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने को तैयार बीकानेर के काॅरपाेरेटर : सभी 80 वार्ड में 100 स्ट्रीट लाईटें लगाने की कही बात


बीकानेर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली साधारण सभा शुक्रवार को बिना किसी जिरह बहस के शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सफाई, वार्डों में समूचित प्रकाश व्यवस्था, जाम सीवरेज की सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के मुद्दों पर वार्ता के साथ खत्म हुई। सभा के दौरान पार्षदों की ओर से दीपावली से पहले वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा सफाई व्यवस्था सुचारू करने की बात कही।

मेयर अनिल कल्ला ने आश्वस्त किया कि इस माह के अंत तक इन समस्याओं का त्वरित समाधान कर दिया जाएगा। वहीं सभी पार्षदों के अनु्रशंसा पर प्रत्येक वार्ड में 100 स्ट्रीट लाईटें लगा दी जाएगी। हालांकि बैठक के दौरान कई अनेक प्रस्ताव भी सामने आएं। जिसमें अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने, संकरी गलियों में आगजनी की स्थिति में छोटी अग्निशमन वाहन की खरीद करने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, महिला सफाई कर्मचारियों को क्षमता अनुरूप कार्य करवाने, एक कार्य योजना बनाकर शहर में विकास कार्य करवाने जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। मेयर ने अगली आमसभा में इन प्रस्तावों पर गंभीरता से काम करने की बात कही।

मेयर कल्ला ने कहा कि दस दिवसीय कार्य योजना के साथ सफाई व प्रकाश व्यवस्था के काम शुरू किये जाएंगे और दीपावली से पहले शहर को स्वच्छ व रोशन करने पर कार्य किया जाएगा। सभा के दौरान मकसूद अहमद, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्याम सिंह, नवलकिशोर पुरोहित, नंदलाल जावा, धर्मवीर नाहटा, दुर्गादास छंगाणी, जावेद पडिहार, दिलीप बांठिया, हिमांशु शर्मा, निशा पारीक, सुषमा शर्मा, शिव गहलोत, गिरिराज जोशी, ओमप्रकाश लोहिया, अपर्णा आचार्य ने अपने अपने वार्डों की समस्याओं को सदन के पटल पर रखा। जिस पर मेयर ने आगामी तीन महीनों में स्थाई समाधान का भरोसा दिलाया।

सभा के दौरान वार्डों में 100-100 स्ट्रीट लाईंट लगवाने को लेकर पार्षदों द्वारा समय सीमा तय करने और नई खरीद का टेण्डर लगाने जैसे मुद्दों पर आयुक्त सिद्धार्थ संतोषजनक जबाब देने से बचते नजर आएं।

सभा के प्रारंभ में वंदेमातरम गान पूरा नहीं गाने को लेकर भाजपा पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बवाल मचा दिया। उनका कहना था कि तीन मिनट का वंदेमातरम महज दो मिनट में समाप्त कर दिया।

निगम की पहली साधारण सभा के दौरान कांग्रेस व भाजपा पार्षदों सहित निर्दलीय पार्षदों ने शहर के विकास के लिये एकजुटता का संकल्प लेते हुए साथ मिलकर काम करने की बात कही। सभी पार्षदों ने हाथ उठाकर इस बात की हामी भरी की वे शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था सुचारू करने सहित विकास के मुद्दों पर दलगत राजनीति से उपर उठकर काम करने को तैयार है। इसके लिये मेयर भी बीकानेर पूर्व-पश्चिम और पार्टियों की सीमाओं को लांघकर काम करें। मेयर अनिल कल्ला ने कहा कि वे वादा करते है कि वे कभी भी शहर के विकास के लिये दलीय राजनीति का हिस्सा नहीं बनेंगे। न ही किसी प्रकार का भेदभाव करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story