मनरेगा काे लेकर बीकानेर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास साेमवार काे

WhatsApp Channel Join Now
मनरेगा काे लेकर बीकानेर कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास साेमवार काे


बीकानेर, 10 जनवरी (हि.स.)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना पर कमजाेर करने, गांधी के नाम काे हटाने तथा राेजगार के कानूनी अधिकार काे समाप्त करने का आराेप लगाते हुए बीकानेर कांग्रेस साेमवार काे एक दिवसीय उपवास महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर करेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संपूर्ण भारत वर्ष में मनरेगा बचाओ संग्राम जनांदोलन की शुरुआत रविवार से प्रेसवार्ता से हुई है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात व शहर द्वारा विरोध स्वरूप संयुक्त एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रविवार काे दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक हाेगा।

कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह मार्शल के अनुसार बीकानेर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में होने वाले इस उपवास कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेतागण, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, मंडल के सभी अध्यक्ष गणमय कार्यकारिणी, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी,अग्रिम प्रकोष्ठों विभागों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, पंच, सरंपच,पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों और पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपवास कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778442 Articles

Share this story