भाजपा के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल


बीकानेर, 09 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की ओर से दीपावली के अवसर पर रविवार को भाजपा संभाग कार्यालय में शुभकामना आदान-प्रदान एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, पार्षदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभी ने पर्व की खुशियां साझा करते हुए एक-दूसरे के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि समारोह का उद्देश्य संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों को एक मंच पर लाकर आपसी स्नेह, सौहार्द और संगठनात्मक आत्मीयता को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, उपमहापौर पंकज गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, गुमान सिंह, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कुशल शर्मा, अशोक प्रजापत, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, गोपाल अग्रवाल, कमल गहलोत, रघुवीर प्रजापत, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, सुभाष वाल्मीकि, नरेंद्र सिंह आबड़सर, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, प्रकाश मेघवाल, देवरूप सिंह, मुकेश पंवार, नारायण चोपड़ा, महावीर चारण, मुल्तान बेद, अंकित तंवर, सुषमा बिस्सा, राधा खत्री, आसमा नाज और निशु लिम्बा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774470 Articles

Share this story