बीकानेर भाजपा ने वितरित किए एक हजार झंडे, वंदे मातरम् के लगे नारे
बीकानेर, 12 अगस्त (हि.स.)। भाजपा शहर बीकानेर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पब्लिक पार्क के पास एक हजार तिरंगों का वितरण किया गया।
जिला प्रभारी ओमप्रकाश सारस्वत एवं शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पब्लिक पार्क से सर्किट हाउस तक राहगीरों को तिरंगे वितरित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर फहराने का आह्वान किया गया। यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के भाव को उत्साहित करने का अवसर है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि वाहन चालकों ने उत्साह से तिरंगा लेकर वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इस दौरान अभियान के जिला संयोजक श्यामसिंह हाडला, युधिष्ठर सिंह भाटी, अशोक भाटी, मुकेश ओझा, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, गौरीशंकर देवड़ा, धनराज जाखड़, आदर्श शर्मा, संजय स्वामी, किशन भाटी, शक्तिसिंह शेरुणा, लक्ष्मीकांत सचदेव एवं जितेन्द्र आचार्य आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

