बीकानेर मेें निकाली मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ साइकिल रैली

WhatsApp Channel Join Now
बीकानेर मेें निकाली मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ साइकिल रैली


बीकानेर, 29 अगस्त (हि.स.)। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं एवं साइकिलिंग प्रेमियों ने भाग लेकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से मतदान के अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया।

रैली के दौरान “युवा सोच, युवा जोश, युवा वोट—बदलेगा कल” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन में मतदान के प्रति उत्साह एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष तथा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकना सहित स्वीप प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रशांत जोशी, डॉ. वाई. बी. माथुर, हरिहर राजपुरोहित, पवन खत्री, मुकेश शर्मा, बजरंग जाट, दीपक जोशी, अमन, राम किशन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story