भारतीय मजदूर संघ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय मजदूर संघ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित


जयपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ जिला जयपुर का अधिवेशन राजा पार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुआ। इसमें 600 से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। अधिवेशन में श्रमिक हितों, लंबित मांगों के समाधान और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। अंतिम सत्र में नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें हनुमान साइन शर्मा को जिला अध्यक्ष, अजय सक्सेना को जिला मंत्री और अक्षय कुमार मीणा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

उद्घाटन सत्र में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, सह-संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एसके राठौर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत गुर्जर ने की।

मुख्य वक्ता हरिवंश शर्मा ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों और श्रमिक हितों के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रमिक समस्याओं को संगठित रूप से उठाने और लंबित मांगों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही राज्य सरकार से श्रमिकों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे विधानसभा में प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया।

अधिवेशन तीन सत्रों में आयोजित हुआ। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, विभिन्न यूनियनों के बीच समन्वय और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भोजन-प्रसादी के साथ अधिवेशन संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766639 Articles

Share this story