भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा दुवारा परिवार एक साथ देखेगा धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’

WhatsApp Channel Join Now

भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा दुवारा परिवार एक साथ देखेगा धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’

भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा दुवारा परिवार एक साथ देखेगा धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’

अजमेर, 30 सितम्बर (हि.सं.)। भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा की ओर से परिषद परिवार के सदस्यों के लिए धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सामूहिक प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। शाखा सचिव दीपक चोपड़ा ने बताया कि परिषद के सभी सदस्यों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम 6:45 बजे जयपुर रोड स्थित माया मंदिर टॉकीज में फिल्म का शो परिषद परिवार के लिए बुक कराया गया है। इस सामूहिक आयोजन में परिषद के सदस्य, उनके परिवारजन, महिलाएं और बच्चे सहित करीब 125 सदस्य एक साथ फिल्म देखेंगे।

फिल्म प्रदर्शन के बाद परिषद परिवार की ओर से सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सामूहिक रूप से फिल्म देखने और साथ भोजन करने के इस आयोजन का उद्देश्य परिषद परिवार के सदस्यों के बीच आपसी स्नेह, पारिवारिक जुड़ाव और सामाजिक एकता को और मजबूत करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story