भारत स्काउट गाइड जोधपुर के रोवर्स-रेंजर्स ने पेश की सेवा की मिसाल

WhatsApp Channel Join Now
भारत स्काउट गाइड जोधपुर के रोवर्स-रेंजर्स ने पेश की सेवा की मिसाल


जोधपुर, 22 सितम्बर (हि.स.)। मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में 7 सितंबर से चल रहे बाबा रामदेव मेले में भारत स्काउट्स गाइड्स जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ग्रुप के रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

20 सितंबर को रोवर्स एवं रेंजर्स ने मानव सेवा और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। कुछ दिव्यांग श्रद्धालु, जो स्वयं चलने में असमर्थ थे, बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सीढिय़ों के कारण उन्हें मंदिर तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी उन्हें रोवर्स मनुज पंवार, विष्णु आचार्य, रोहित, रावत, बृजराज सिंह गौर एवं श्रवण ने आगे बढक़र दिव्यांग श्रद्धालुओं की सहायता की। रोवर्स ने उन्हें अपने हाथों से सहारा देकर एवं उठाकर सीढिय़ों से मंदिर तक पहुंचाया और दर्शन करवाने में सहयोग किया।

इस सेवा कार्य में रेंर्ज मोनिका पवार के नेतृत्व में अन्य रेंजर्स ने सहयोग प्रदान किया। रोवर्स एवं रेंजर्स ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सम्मान का ध्यान रखते हुए नि:स्वार्थ भाव से सेवा की। ग्रुप लीडर प्रो. शंकर लाल नामा ने बताया कि सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार एवं जिला सचिव डॉ बी एल जाखड़ के निर्देशन में मानवीय सेवा के इस परोपकारी मिशन के तहत रोवर्स एवं रेंजर्स मानवीय सेवा एवं सहयोग की भावना का परिचय दे रहे हैं जो हमारे मूल उद्देश्यों का हिस्सा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story