भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन से हाेंगे तीर्थ जैसे कई महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन से हाेंगे तीर्थ जैसे कई महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन


भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन से हाेंगे तीर्थ जैसे कई महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन


जयपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए पुरी गंगासागर अयोध्या धाम यात्रा ट्रेन चलाने का फैसला किया है I

यह यात्रा 09/05/2026 को श्री गंगानगर से रवाना होकर वाया हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, रिंगस, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी और कानपुर से सवारियां लेती हुई जाएगी। इस यात्रा की अवधि 11 दिन की है जिसमें पुरी में जगन्नाथ धाम, कोणार्क का सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, कोलकाता के काली घाट मंदिर, जसडीह में बैधनाथ धाम, गया में महाबोधी मंदिर व विष्णुपद मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती व अन्य स्थानीय मंदिर तथा अयोध्या में रामलला मंदिर व हनुमानगढ़ी तीर्थ जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा।

आईआरसीटीसी, जयपुर के अपर महा प्रबंधक प्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन कई प्रकार की सुविधाओं जैसे तृतीय श्रेणी इकॉनमी वातानुकूलित कोच, आधुनिक किचन-कार, बायो -टॉयलेट्स इत्यादि से सुसज्जित होगी। यात्रियों की सुविधाओं एवं बजट के अनुसार यात्रा को दो श्रेणियों स्टैण्डर्ड व कंफर्ट केटेगरी में विभाजित किया गया है।

स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 27,890/- रखा गया है जिसमे एसी ट्रैन यात्रा, रात्रि विश्राम के लिए नॉन- एसी आवास तथा लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी । कंफर्ट केटेगरी का मूल्य 32,065/- रखा गया है जिसके अंतर्गत एसी ट्रैन के साथ रात्रि विश्राम के लिए एसी आवास एवं लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए एसी बसों की सुविधा मिलेगी।

यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि किसी भी व्यक्ति का इस यात्रा में शामिल सभी धार्मिक स्थलों का एक साथ दर्शन कर पाना असंभव के बराबर है अतः यह टूर पैकेज दर्शनाभिलाषी यात्रियों के लिए एक सुनेहरा मौका है।

कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ होटल-आवास, भोजन सुविधा (ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर), पेयजल सुविधा और लोकल ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी I इंस्युरेन्स के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 9001094705, 8595930998 से भी प्राप्त कर सकते हैं I इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है I इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय: पहली मंजिल, जीवन प्रकाश बिल्डिंग, अम्बेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते है I सम्बंधित विवरण फ़ोन न. 9001094705, 8595930998 से भी लिया जा सकता है I

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story