सहकार मेले में भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री

WhatsApp Channel Join Now
सहकार मेले में भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री


बीकानेर, 05 नवंबर (हि.स.)। ग्रामीण हाट में आयोजित संभाग स्तरीय सहकार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पंजाबी भांगड़ा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। वहीं, सहकारी समितियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों के प्रति भी आमजन में विशेष आकर्षण देखने को मिला। मेले में कच्ची घाणी के तिल्ली एवं सरसों के तेल, देशी शहद और सूखे मसालों की अच्छी मांग रही। सहकारी समितियों द्वारा दो दिनों में 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक के उत्पादों की बिक्री की गई।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा एवं जिला कलेक्टर निशांत जैन ने जिले के नागरिकों से सहकारिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मेले में पहुंचकर सहकारी संस्थाओं के उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की। मेले में आयोजित लकी ड्रॉ में प्रेम सिंह, मनीषा, सूरज गुजराती, नितिन, निकिता, अरुणा, सिद्धार्थ, नीलम कुमार, कीर्ति सुथार एवं कोमल सुथार विजेता रहे। अतिरिक्त रजिस्ट्रार संजय गर्ग ने बताया कि लकी ड्रॉ के विजेता सहकार मेला कंट्रोल रूम से अपने उपहार प्राप्त कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story