भजनलाल शर्मा रविवार को पंजाब दौरे पर
Sep 26, 2026, 18:51 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले के दौरे पर जाएंगे। इससे पहले वे जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद पंजाब रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री गुरु हरसहाय विधानसभा क्षेत्र में गुरुनानक चौक पर दोपहर पौने दो बजे ‘नशा विरोधी यात्रा-नशा मुक्त पंजाब’ के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद फिरोजपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ममदोट स्थित चपाती चौक पर दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ 18 से 30 सितंबर तक पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

