प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर दी शुभकामनाएं


जयपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर उन्हें सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राजस्थान विकसित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान की विकास यात्रा को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे कार्यों से राजस्थान वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर है। राज्य सरकार जनकल्याण और सुशासन के ध्येय के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का एकमात्र उद्देश्य जनकल्याण और सुशासन सुनिश्चित करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story