मुख्यमंत्री भजनलाल ने गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि दी
जयपुर, 2 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में आयोजित प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। उन्होंने गांधीजी के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’, ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘राम धुन’ सहित अन्य भजनों का श्रवण किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, महापौर सुनील कोठारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव और शासन सचिवालय के कार्मिक मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

