भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में चार ट्रिप का विस्तार
जयपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 04 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत गाड़ी संख्या 04827 भगत की कोठी से 07 से 28 नवम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 04828 बान्द्रा टर्मिनस से 08 से 29 नवम्बर तक संचालित होगी। इस प्रकार रेलसेवा की संचालन अवधि में कुल 04 ट्रिप का विस्तार किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

