बंगाली बाबा गणेश मंदिर में सजेगा विशाल अन्नकूट महोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
बंगाली बाबा गणेश मंदिर में सजेगा विशाल अन्नकूट महोत्सव


जयपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली रोड स्थित श्री बंगाली बाबा गणेश मंदिर में 15 नवंबर (रविवार) को विशाल अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। शाम 3 बजे से शुरू होने वाले आयोजन में हजारों श्रद्धालु पंगत में बैठकर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयोजक संजय गोयल पंतग वाला ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम पूज्य गणेशजी का विशेष श्रृंगार कर आकर्षक पोशाक धारण कराई जाएगी। भगवान को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में स्थित स्वयं आत्माराम महादेव को भी प्रसादी अर्पित की जाएगी। गणेशजी के समक्ष लड्डुओं की विशेष झांकी सजाई जाएगी।

महोत्सव में जयपुर की विभिन्न कॉलोनियों के अलावा दिल्ली रोड और आगरा रोड क्षेत्र से श्रद्धालु टोलियों के रूप में पहुंचेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार अन्नकूट प्रसादी तैयार करने में 100 किलो चावल, 600 किलो मूंग, 600 किलो छोले, 600 किलो आटा, 40 टंकी सब्जी, 40 टंकी कढ़ी और 500 किलो चीनी का उपयोग किया जाएगा। प्रसादी तैयार करने के लिए एक दर्जन से अधिक भट्ठियों पर करीब 150 कारीगर जुटेंगे। वहीं, 500 कार्यकर्ताओं की टीम पंगत में श्रद्धालुओं को प्रसादी परोसने और व्यवस्थाएं संभालने में सहयोग करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story