पीटीएस में दिया बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
पीटीएस में दिया बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण


जोधपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के पीएसएम विभाग के चिकित्सकों के दल में डॉ. रवि नागल के नेतृत्व में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर में आयोजित बैसिक लाइफ स्पोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा 606 रिक्रूट कांस्टेबलों को सडक़ दुर्घटना एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायल व्यक्तियों को प्रारंभिक जीवनरक्षक उपचार प्रदान करने का प्रशिक्षण दिया।

इस प्रशिक्षण में डॉ. महेश खत्री एवं डॉ. प्रदीप सारण ने भी प्रशिक्षक के रूप में सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों को सीपीआर सहित अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय रहते प्रभावी प्राथमिक उपचार सुनिश्चित करना था। इसके साथ ही प्रतिभागियों को विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, सडक़ दुर्घटना प्रबंधन तथा दुर्घटना पीडि़तों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों की भी जानकारी प्रदान की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story