गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाया बंदी छोड़ दिवस

WhatsApp Channel Join Now
गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाया बंदी छोड़ दिवस


गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाया बंदी छोड़ दिवस


जोधपुर, 10 नवम्बर (हि.स.)। शहर के गुरुद्वारों श्री गुरु तेग बहादुर साहिब एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में बंदी छोड़ दिवस और दीपावली का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के गुरुद्वारों को आकर्षक रोशनी एवं दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। यहां सुबह से ही संगत का गुरुद्वारों में तांता लगा रहा। संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सरबत के भले के लिए अरदास की।

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटे एवं सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा ने समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रधान सेवादार सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा एवं सचिव सरदार जगमोहन सिंह ने भी समस्त प्रदेशवासियों एवं जोधपुर निवासियों को बंदी छोड़ दिवस और दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि बंदी छोड़ दिवस हमें छठे पातशाह गुरु हरगोबिंद साहिब के त्याग, बलिदान, न्याय एवं मानवता के प्रति समर्पण की याद दिलाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story