संविधान दिवस पर जुटेगा बहुजन समाज: महारैली के लिए 11 समितियां गठित

WhatsApp Channel Join Now
संविधान दिवस पर जुटेगा बहुजन समाज: महारैली के लिए 11 समितियां गठित


जयपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को बहुजन स्वराज संकल्प महारैली आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने देशभर के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। पार्टी ने महारैली में 10 लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं राजस्थान प्रभारी सत्यपाल चौधरी के अनुसार तैयारियों के लिए 11 समितियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रचार-प्रसार और मीडिया की जिम्मेदारी सत्यपाल चौधरी तथा अमित कसाना को दी गई है। मंच, पंडाल, सुरक्षा, परिवहन, आवास, चिकित्सा, भोजन, वित्त और जनसंपर्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं।

चौधरी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। प्रस्तावित महारैली को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दलित, पिछड़े और मुस्लिम वर्गों के बीच पार्टी का जनाधार मजबूत करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766639 Articles

Share this story