राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की प्रभावी भूमिका: बाबा रामदेव

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की प्रभावी भूमिका: बाबा रामदेव


जोधपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। योग गुरु बाबा रामदेव के जोधपुर आगमन पर यादव समाज के प्रतिनिधियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समाज के अध्यक्ष जगदीश यादव तथा संरक्षक डॉ. शैलेश यादव ने बाबा रामदेव का साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उन्हें शॉॅल, गुलदस्ता और दुपट्टा भेंट कर समाज की ओर से अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी गई। बाबा रामदेव ने समाज बंधुओं को सामाजिक सौहार्द, एकता और सेवा भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने समाज के लोगों को प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने सभी से योग और प्राणायाम को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। बाबा रामदेव ने अपने सहज और सरल स्वभाव से समाज के प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की और योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया।

स्वागत एवं सम्मान समारोह में यादव समाज के अध्यक्ष जगदीश यादव, संरक्षक डॉ शैलेश यादव, उपाध्यक्ष मदन सिंह यादव, युवा अध्यक्ष चेतन यादव, कोषाध्यक्ष संजय यादव, सहकोषाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, आईटी प्रभारी रामावतार यादव, संगठन सचिव राम सिंह यादव तथा हर्ष यादव, सुमन यादव, पूजा यादव, मनीत यादव, भूपेंद्र यादव, ध्रुव यादव सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story