केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किए आराध्य देव गोविंद देव जी के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किए आराध्य देव गोविंद देव जी के दर्शन


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किए आराध्य देव गोविंद देव जी के दर्शन


जयपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जयपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के सिलसिले में आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुलाबी नगरी पहुंचे। जयपुर आगमन पर केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले जयपुर के आराध्य देव ठाकुर श्री गोविंद देव जी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किए और देश व प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

देवदर्शन के इस विशेष अवसर पर राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा, भाजपा जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष अमित गोयल और स्थानीय विधायक बालमुकंदाचार्य जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने मंदिर में ठाकुर जी की विशेष झांकी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775104 Articles

Share this story