अजमेर के अशोक कुमार खो-खो विश्वकप के अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर के अशोक कुमार खो-खो विश्वकप के अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी नियुक्त


अजमेर, 11 जनवरी(हि.स)। भारतीय खो- खो महासंघ व अंतराष्ट्रीय खो-खो महासंघ, लंदन, इंग्लैंड के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित हो रहे प्रथम खो-खो विश्व कप के लिए अंतरराष्ट्रीय खो-खो महासंघ के तकनीकी महासचिव एस.एन. त्यागी ने 2025 प्रथम विश्व कप के सफल आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी हरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम खो- खो विश्व कप के सफल आयोजन के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेेर के सहायक सचिव अशोक कुमार को अंतरराष्ट्रीय खो- खो संघ ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है । अशोक कुमार विभिन्न खो- खो प्रतियोगिताओं में तकनीक अधिकारी के रूप में अपने समय दे चुके हैं। उन्होंने चौथी एशियाई खो- खो प्रतियोगिता तामूलपुर असम, तीसरी एशियाई खो खो प्रतियोगिता इंदौर , 13 वें दक्षिणी एशियाई खेल काठमांडू नेपाल, प्रथम अंतरराष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता लंदन इंग्लैंड, नेपाल- भारत खो- खो प्रतियोगिता, 34 वें अंतरराष्ट्रीय खेल रांची ,35 वें अंतरराष्ट्रीय खेल, खेलों इंडिया सहित विभिन्न प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी व अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story