बच्चों में पटाखों से संबंधित आंख की चोटों के लिए निःशुल्क परामर्श और सर्जरी

WhatsApp Channel Join Now
बच्चों में पटाखों से संबंधित आंख की चोटों के लिए निःशुल्क परामर्श और सर्जरी


बीकानेर, 03 नवंबर (हि.स.)। देश का प्रमुख नेत्र देखभाल संस्थान एएसजी आई हाॅस्पिटल ने दीवाली सीजन के लिए अपनी विशेष पहल की घोषणा की है। उत्सव के दौरान पटाखों से सम्बन्धित दुर्घटनाओं के बढते जोखिम को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में आंख की चोटों के लिए निःशुल्क परामर्श और आवश्यक सर्जरी की जाएगी। हाॅस्पिटल के कपिल के अनुसार यह सेवा 4 नवम्बर से 12 नवम्बर तक एएसजी आई हाॅस्पिटल के सभी केंद्रों पर उपलब्ध होगी। सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित करने के लिए, मरीजों की फार्मेसी, एनेस्थिसिया और आप्टिकल सेवाओं के लिए लागत वहन करनी होगी।

यह पहल हाॅस्पिटल की सामुदायिक कल्याण, सुरक्षित दीवाली उत्सव को बढावा देने और हमारे देश के छोटे बच्चों में दृष्टि क्षति को रोकने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771628 Articles

Share this story