गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन की सौगात- सांसद जोशी

WhatsApp Channel Join Now
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन की सौगात- सांसद जोशी


चित्तौड़गढ़, 05 अप्रैल (हि.स.)। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है कि गर्मियों के अवकाश को देखते हुए विशेष साप्ताहिक रेल सुविधा की सौगात दी गई है। सोमवार 6 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलने वाली असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन जो संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ से होकर गुजरेगी, तथा का चन्देरिया रेलवे स्टेशन तथा मावली जंक्शन पर इसका ठहराव होगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। यह विशेष ट्रेन सोमवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से प्रातः 08:15 बजे रवाना होकर रात्रि 21:30 बजे चन्देरिया स्टेशन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 21:35 बजे रवाना होगी और 22:48 बजे मावली जंक्शन पहुंचेगी। मावली जंक्शन पर 2 मिनट के ठहराव के बाद 22:50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन मंगलवार को असारवा रेलवे स्टेशन से प्रातः 08:55 बजे रवाना होकर 16:15 बजे मावली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 16:17 बजे प्रस्थान कर 17:55 बजे चन्देरिया स्टेशन पहुंचेगी तथा 5 मिनट के ठहराव के बाद 18:00 बजे आगे के लिए रवाना होगी। सांसद जोशी ने कहा कि इस विशेष ट्रेन के संचालन और चन्देरिया व मावली जंक्शन पर ठहराव मिलने से क्षेत्र के यात्रियों को कानपुर और अहमदाबाद की यात्रा करने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अपने घर आने-जाने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों तथा व्यापारियों को इस ट्रेन से काफी राहत मिलेगी।सांसद सीपी जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में भी रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सांसद जोशी ने क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में और अधिक सौगातें मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story