जेजेएम घोटाले में सुबोध अग्रवाल सहित चार आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट

WhatsApp Channel Join Now
जेजेएम घोटाले में सुबोध अग्रवाल सहित चार आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट


जयपुर, 13 मार्च (हि.स.)। जल जीवन मिशन (जेजेएम) से जुड़े प्रकरण में एसीबी कोर्ट संख्या-1 ने आरोपी सुबोध अग्रवाल सहित चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। यह वारंट मुकदमा संख्या 245/24 में जारी किए गए हैं।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार अदालत ने आरोपी सुबोध अग्रवाल, जितेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता और मुकेश गोयल के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। न्यायालय के आदेशों की पालना में एसीबी टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार यदि वारंट की तामील नहीं हो पाती है तो न्यायालय से आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी की जाएगी। मामले में एसीबी द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है और न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story