आरोग्य भारती ने मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती, भारतीय चिकित्सा परंपरा के संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
आरोग्य भारती ने मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती, भारतीय चिकित्सा परंपरा के संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प


आरोग्य भारती ने मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती, भारतीय चिकित्सा परंपरा के संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प


जयपुर, 06 नवंबर (हि.स.)। आरोग्य भारती विद्याधर भाग की ओर से भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर गुरुवार को अम्बाबाड़ी स्थित स्वास्तिक भवन, आदर्श विद्या मंदिर में समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता आरोग्य भारती जयपुर प्रांत के सह सचिव वैद्य महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसके लिए भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण जीवनशैली है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात उद्योगपति अरुण अग्रवाल रहे, जबकि अध्यक्षता आरोग्य भारती जयपुर प्रांत के सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने की। वक्ताओं ने भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय चिकित्सा परंपरा को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में आयुर्वेद, योग और भारतीय चिकित्सा परंपरा के महत्व पर चर्चा करते हुए इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

समारोह के अंत में उपस्थितजनों ने आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने और घर-घर आयुर्वेद का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती विद्याधर भाग के संयोजक वैद्य रवीन्द्र गौतम, सह संयोजक वैद्य महेश प्रकाश शर्मा और उपाध्यक्ष वैद्य जगदीश प्रसाद खांडल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story