सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग


हाईवे पर मची अफरा तफरी, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

जोधपुर, 16 नवम्बर (हि.स.)। जोधपुर-जयपुर हाईवे संख्या 25 पर कापरड़ा थाना क्षेत्र के विष्णु ढाणी के पास सोमवार दोपहर जोधपुर की तरफ आ रहे सेना के काफिले में चल रहे एक मालवाहक वाहन के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरा प्रशासन हरकत में आ गया।

जानकारी के अनुसार सेना का काफिला हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान काफिले में शामिल एक मालवाहक वाहन के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही सेना के जवानों ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर बिलाड़ा नगरपालिका की दमकल गाड़ी और कापरड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सेना के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हालांकि आग पर नियंत्रण पाने के बाद हाईवे पर आवागमन पुन: सुचारू कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777956 Articles

Share this story