एरीना एलुमनी मीट में जुटे एनीमेशन-गेमिंग इंडस्ट्री के सौ से अधिक विशेषज्ञ

WhatsApp Channel Join Now
एरीना एलुमनी मीट में जुटे एनीमेशन-गेमिंग इंडस्ट्री के सौ से अधिक विशेषज्ञ


जयपुर, 20 जून (हि.स.)। एनीमेशन—वीएफएक्स,गेमिंग और डिजिटल मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एरीना एनीमेशन की ओर से शनिवार को सी-स्कीम स्थित एक होटल में ‘एरीना एलुमनी मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की प्रतिष्ठित एनीमेशन, गेमिंग, वीएफएक्स और डिजिटल मीडिया कंपनियों में कार्यरत 101 सफल एलुमनी, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ने भाग लिया।

एरीना एनीमेशन की डायरेक्टर रोलिका सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ललित के. पवार तथा मेजर जनरल डॉ. अनुज माथुर थे। आयोजन में एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) सेक्टर में बढ़ते रोजगार और करियर अवसरों पर चर्चा की गई।

इस दौरान ‘एरीना ओरिजनल्स’ पहल का शुभारंभ भी किया गया। मुख्य मानव संसाधन अधिकारी शौर्य के. चक्रवर्ती और एरीना एनीमेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं नेशनल सेल्स हेड शाजन सैमुअल ने इसका अनावरण किया। इस पहल का उद्देश्य भारतीय एनीमेशन और वीएफएक्स इंडस्ट्री में मौलिक कंटेंट और बौद्धिक संपदा (आईपी) के विकास को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में ब्रांडस्थान के संस्थापक धीरज बंगुर, फोटोग्राफर तरुण गुप्ता, रिमार्केबल एजुकेशन की प्राची गौर, रिलायंस वंतारा के आईटी हेड शुभम शर्मा और एक्सेम्पट डिजाइन के डायरेक्टर आशीष एंड्रयू सहित कई प्रतिष्ठित एलुमनी मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया।

रोलिका सिंह ने कहा कि जयपुर तेजी से क्रिएटिव एजुकेशन और डिजिटल मीडिया का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। यह आयोजन युवाओं को इंडस्ट्री से सीधे जुड़ने और नए अवसरों को समझने का मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जयपुर अब एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और एवीजीसी-एक्सआर इंडस्ट्री के उभरते केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story