अंशिका गुप्ता ने जीता मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का विनिंग टाइटल

WhatsApp Channel Join Now
अंशिका गुप्ता ने जीता मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का विनिंग टाइटल


अंशिका गुप्ता ने जीता मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का विनिंग टाइटल


जयपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में “ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन-1” के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया।

आयोजक पवन टांक और कीर्ति टांक ने बताया कि इस पेजेंट का आयोजन मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया। विभिन्न चरणों के बाद चयनित टॉप-40 मॉडल्स ने ग्रैंड फिनाले में चार फैशन सीक्वेंस में अपनी प्रतिभा दिखाई।

फिनाले में जूरी मेंबर के रूप में मिस इंडिया ग्लैम की विनर्स सौम्या गुप्ता, तन्नू सोलंकी, ख्वाहिश नायक, सौम्या शर्मा, ख्वाहिश सैनी, तमन्ना राव, हर्षिता वर्मा, नंदिनी परिहार, तमन्ना सारनानी, शीतल विश्वकर्मा, रिंकू चौधरी, हीना नामवानी और मुस्कान विजय मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में अंशिका गुप्ता ने “मिस ग्लैम राजस्थान 2026” का खिताब अपने नाम किया। वहीं बुशरा खान को आइकन, हर्षिता पाण्डेय को टीन विनर और कामना राजपुरोहित को ब्रांड एम्बेसडर चुना गया। इन विजेताओं को इंडिया ग्लैम की ओर से स्कूटी प्रदान की गई।

अन्य विजेताओं में सौम्या सक्सेना (रूबी), दीपाली भाटिया (डायमंड), कविता सैनी (एमरल्ड) और पूनम चौधरी (जयपुर) शामिल रहीं। सात रनरअप के रूप में चेष्टा वर्मा, कीर्ति भार्गव, अनुष्का नारनोलिया, तन्नू रावत, रितु शर्मा, इशा भट्ट और विदिशा यादव का चयन हुआ। इसके अलावा पूजा टक्कर, दिव्या चौधरी, निकिता वैष्णव, पूनम चौधरी, करीना सरनानी, अनुष्का वर्मा और माही शर्मा को ‘स्टार’ का खिताब दिया गया, जबकि अन्य 20 प्रतिभागियों को सब-टाइटल से सम्मानित किया गया।

सभी टॉप-40 प्रतिभागियों को क्राउन, सैश, ट्रॉफी, कैश प्राइज सहित विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story