मनरेगा में काम करते समय बुजुर्ग की मौत

WhatsApp Channel Join Now
मनरेगा में काम करते समय बुजुर्ग की मौत


झुंझुनू, 4 फ़रवरी (हि.स.)। झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ पंचायत समिति के पारस नगर (किढ़वाना) गांव में सोमवार को नरेगा में कार्य करते हुए एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। मृतक सांवत सिंह (68) गांव के जोहड़ में मजदूरी कर रहा था। इस दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर गया। साथ में काम रहे अन्य मजदूरों ने उसे संभाला। आनन फानन में सूरजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

सूरजगढ थानाधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। मृतक नरेगा में अन्य लोगों के साथ मजदूरी कर रहा था। जोहड़ में मिट्टी खोद रहा था। अचानक चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषत कर दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच कर रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतक सांवत सिंह की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। उसके दो लड़के है जो मजदूरी करते है। पत्नी गृहिणी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश

Share this story