जोधपुर मंडल के 18 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अमृत जनसंवाद 22 को

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर मंडल के 18 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अमृत जनसंवाद 22 को


जोधपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत 22 अक्टूबर को जोधपुर सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष अमृत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य रेल यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं स्वच्छता संबंधी अपेक्षाओं को जानना तथा रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

मंडल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जोधपुर, भगत की कोठी, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, मेड़ता रोड, नोखा, डेगाना, सुजानगढ़, मकराना, बालोतरा, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रामदेवरा, फलोदी, देशनोक, डीडवाना एवं रेन रेलवे स्टेशनों पर नामित अधिकारियों की उपस्थिति में अमृत जनसंवाद आयोजित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मंडल के शेष स्टेशनों पर भी संबंधित स्टेशन अधीक्षकों के समन्वय से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय एवं अन्य यात्री सुविधाओं से संबंधित समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की जाएगी।

यात्रियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल वातावरण बनाने में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और रेलवे प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना, यात्री सुविधाओं में सुधार करना तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story