अंबेडकर जयंती समारोह में बढ़ चढक़र हिस्सा लेगा घुमंतु समाज: मंत्री अविनाश गहलोत

WhatsApp Channel Join Now
अंबेडकर जयंती समारोह में बढ़ चढक़र हिस्सा लेगा घुमंतु समाज: मंत्री अविनाश गहलोत


जयपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन ग्रांउड पर 14 अप्रेल को मनाए जाने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर समारोह में विमुक्त घुमंतु एवं अद्र्ध घुमंतु जनाधिकार समिति के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। समाज कल्याण विभाग के अम्बेडकर भवन में समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन में बढ़ चढक़र शामिल होने का आश्वासन दिया। राकेश कुमार बिड़ावत ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्यों ने 22 फरवरी को आयोजित विमुक्त घुमंतु अधिकारी कर्मचारी सम्मेलन में उठाई गई 11 सूत्री मांगों को लेकर समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत से चर्चा की।

इससे पूर्व घुमंतु कार्य प्रमुख राजस्थान क्षेत्र महेन्द्र सिंह समिति के प्रतिनिधि मंडल के साथ कानोता स्थित जेडीए क्वार्टर और बगराना घुमंतु बस्ती का प्रवास किया। यहां उन्होंने सांसी, बावरी, कुचबन्दिया, सपेरा समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने घुमंतु समाज को दस्तावेज बनाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story