चिकित्स्क के थप्पड़ मारने से नाराज युवक पेड़ पर चढ़ा

WhatsApp Channel Join Now
चिकित्स्क के थप्पड़ मारने से नाराज युवक पेड़ पर चढ़ा


चिकित्स्क के थप्पड़ मारने से नाराज युवक पेड़ पर चढ़ा


अलवर, 24 अगस्त (हि.स.)। रैणी थाना क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पत्नी के इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा थप्पड़ मारने से आहत एक युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। युवक पेड़ की डाल पर रस्सी का फंदा लगाकर वहीं बैठ गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब 5 घंटे बीत जाने के बाद भी शाम 5 बजे तक युवक पेड़ से नीचे नहीं उतरा था। युवक को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार चूंदाला गांव निवासी उम्मेदीलाल उर्फ पुजारी अपनी पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी गढ़ीसवाईराम लेकर आया था। इसी दौरान वार्ड में मौजूद एक चिकित्सक से उसका विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि विवाद के बाद चिकित्सक ने उसे थप्पड़ मार दिया।

घटना से आहत होकर युवक पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है।

वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद की स्थिति में चिकित्सक को युवक के साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम युवक को समझाने में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Share this story