अलवर में मतगणना की तैयारियों का चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया जायजा, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर दिए विशेष निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
अलवर में मतगणना की तैयारियों का चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया जायजा, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर दिए विशेष निर्देश


अलवर में मतगणना की तैयारियों का चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया जायजा, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर दिए विशेष निर्देश


अलवर, 19 नवंबर (हि.स.)। पंचायत राज आम चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में चुनाव पर्यवेक्षक राकेश राजोरिया ने गुरुवार को बाबू शोभाराम राजकीय महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए होने वाली मतगणना की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने मतगणना कक्षों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए।

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

चुनाव पर्यवेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story