अलवर की सात नगर पालिकाओं में 85.60 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Channel Join Now
अलवर की सात नगर पालिकाओं में 85.60 प्रतिशत मतदान


अलवर की सात नगर पालिकाओं में 85.60 प्रतिशत मतदान


अलवर की सात नगर पालिकाओं में 85.60 प्रतिशत मतदान


अलवर की सात नगर पालिकाओं में 85.60 प्रतिशत मतदान


अलवर की सात नगर पालिकाओं में 85.60 प्रतिशत मतदान


अलवर, 11 सितंबर (हि.स.)। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण में अलवर जिले की सात नगर पालिका क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कठूमर, खेरली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़-रामबास और बड़ौदामेव के कुल 183 वार्डों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय डॉ. आर्तिका शुक्ला के अनुसार, जिले में कुल 1,14,792 मतदाताओं में से 98,258 ने मतदान किया। इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 85.60 रहा।

बड़ौदामेव में सर्वाधिक 89.79 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद थानागाजी में 87.06 प्रतिशत, लक्ष्मणगढ़ में 86.82 प्रतिशत, गोविंदगढ़-रामबास में 86.63 प्रतिशत, कठूमर में 85.80 प्रतिशत, राजगढ़ में 83.84 प्रतिशत और खेरली में 82.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान शुरू होने के बाद कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विशेष योग्यजन मतदाताओं ने भी मतदान में भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर महिलाएं लोकगीत गाते हुए मतदान केंद्रों तक पहुंचीं।

मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर आदर्श मतदान बूथ बनाए गए। इन बूथों पर मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए, जहां लोगों ने तस्वीरें लीं।

जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बीच सातों नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Share this story