अलवर में गणेश चतुर्थी पर घरों में हुई गणपति स्थापना, मोदक का लगा भोग

WhatsApp Channel Join Now
अलवर में गणेश चतुर्थी पर घरों में हुई गणपति स्थापना, मोदक का लगा भोग


अलवर में गणेश चतुर्थी पर घरों में हुई गणपति स्थापना, मोदक का लगा भोग


अलवर, 19सितंबर(हि.स.)। जिले भर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर घरों में गणपति की स्थापना की गई। श्रद्धालु नाचते गाते गणेश जी महाराज की प्रतिमा को अपने घर ले जाकर विराजमान कर रहे है। घरों और मंदिरों को भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर मोदक का भोग लगाया गया।

शहर के प्रमुख मंदिर पुराना कटला गणेश मंदिर, लाल दरवाजा गणेश मंदिर, लाल डिग्गी गणेश मंदिर, त्रिपोलिया स्थित गणेश मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की दिनभर दर्शन करने के लिए भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर गणेश जी महाराज को मोदक का भोग लगाया। शहर में कई सामाजिक संगठनों और अन्य संस्थाओं द्वारा गणपति महोत्सव के आयोजन किया जा रहे हैं। जिसमें गणपति की स्थापना कर प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गणेश चतुर्थी के चलते सभी गणेश मंदिरों में विराजमान प्रतिमाओं का आज विशेष सिंगार किया गया है। सभी मंदिरों को भी रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया/संदीप

Share this story