अलवर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभा करेंगे, प्रदेश के 17 जिलों के 6453 करोड रुपए के 954 विकास कार्यों का होगा शिलान्यास एवं लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now

अलवर , 15 अगस्त (हि.स.)।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में 16 अगस्त रविवार को अलवर शहर के विजय नगर ग्राउंड में जन सभा का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा सहित मंत्रीगण, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण शिरकत करेंगे।

अलवर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 17 जिलों को 6453 करोड रुपए के 954 विकास कार्यों की सौगात मिलेगी, जिसमें अलवर जिले में सरस डेयरी के 200 करोड रूपये के नवीन प्लांट का शिलान्यास व मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण सहित 783 करोड़ रूपये के 151 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के 10548 नव नियुक्त कार्मिकों एवं जिले के 461 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरण किए जाएंगे तथा प्रदेश के 66.74 लाख लाभार्थी किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 6वीं किश्त के 667.40 करोड़ रूपये का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण होगा, जिसमें जिले के 1.47 लाख किसानों को 14.72 करोड़ रूपये की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार

Share this story