अलंकरण–2026 प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल बागड़े होंगे मुख्य अतिथि

WhatsApp Channel Join Now
अलंकरण–2026 प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यपाल बागड़े होंगे मुख्य अतिथि


जयपुर, 16 मई (हि.स.)। विद्या भारती राजस्थान द्वारा सिविल सेवा परीक्षाओं आरएएस-2024 में चयनित पूर्व छात्र बंधु-भगिनियों के सम्मान के लिए “अलंकरण–2026 : प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन रविवार को प्रातः 9:15 बजे से “स्मृति सभागार”, प्रियंका हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर (पीएचसीसी ) शिप्रा पथ मानसरोवर जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम एवं विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिवप्रसाद का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त सचिव डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं प्रियंका हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर (पीएचसीसी) के चेयरमैन डॉ. जी. एल. शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में चयनित पूर्व छात्रों के साथ “संगठन संवाद” आयोजित होगा, जिसमें प्रेरक अनुभव, मार्गदर्शन एवं संवाद सत्र होंगे। इसके पश्चात मुख्य समारोह में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

पूर्व छात्र परिषद, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित इस समारोह का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र जीवन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली युवा प्रतिभाओं का अभिनंदन एवं नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story