जेईई-मेन 2026 में एलन जयपुर का दबदबा: श्रेष्ठ जसोरिया बने सिटी टॉपर

WhatsApp Channel Join Now
जेईई-मेन 2026 में एलन जयपुर का दबदबा: श्रेष्ठ जसोरिया बने सिटी टॉपर


जयपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित जेईई-मेन 2026 के सेशन-2 परिणामों में एलन जयपुर क्लासरूम स्टूडेंट्स ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर में श्रेष्ठता साबित की है। एलन जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि जयपुर सिटी के टॉप-5 सभी स्टूडेंट्स एलन जयपुर से हैं।

एलन जयपुर के स्टूडेंट श्रेष्ठ जसोरिया ने ऑल इंडिया रैंक-30 प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉप किया है, साथ ही वे एसटी कैटेगरी में नेशनल टॉपर बने हैं। इसके अलावा प्रखर शर्मा (AIR-38) सेकंड सिटी टॉपर, रूचित अग्रवाल (AIR-48) थर्ड, लक्षित सिंसिनवार (AIR-73) फोर्थ और भव्य गर्ग (AIR-81) फिफ्थ सिटी टॉपर रहे।

रिजल्ट्स के अनुसार एलन जयपुर के 27 स्टूडेंट्स टॉप-2000 में शामिल हुए हैं। इनमें टॉप-50 में 3, टॉप-100 में 5, टॉप-200 में 7, टॉप-500 में 9 और टॉप-1000 में 19 स्टूडेंट्स ने स्थान बनाया है। अरुण जैन ने कहा कि एलन जयपुर अपनी अकादमिक उत्कृष्टता और अनुभवी फैकल्टी के दम पर लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है।

एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एलन क्लासरूम स्टूडेंट कबीर चिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। इसके अलावा टॉप-10 में एलन के 4 स्टूडेंट्स शामिल रहे, जिनमें अर्नव गौतम (AIR-5), शुभम कुमार (AIR-6) और ऋषि प्रेमनाथ (AIR-8) शामिल हैं। टॉप-20 में 9 और टॉप-100 में 41 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से रहे।

रिजल्ट्स की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एलन ने अपने परिणामों को ईवाई इंडिया से वैलिडेट भी कराया है।

एलन जयपुर से टॉप-2000 में शामिल प्रमुख स्टूडेंट्स में श्रेष्ठ जसोरिया (30), प्रखर शर्मा (38), रूचित अग्रवाल (48), लक्षित सिंसिनवार (73), भव्य गर्ग (81), दक्ष सेहरा (157), कोविड सिंघल (167), चयनिका मंडल (284), मोहित मालीवाल (397), दक्ष खंडेलवाल (578), आर्यन सक्सेना (600), प्रियम भट्टाचार्य (696), अवनीश अग्रवाल (771), हर्षित खंडेलवाल (796), जाह्नवी सिंघल (834), नेहल जैन (842), कृष जांगिड़ (850), विवान सिंह (852), चिराग सिसोदिया (973), दिव्या रणवका (1062), अक्षत अग्रवाल (1105), क्षितिज खंडेलवाल (1126), ध्रुव शर्मा (1177), दर्शील गुप्ता (1321), इशित यादव (1350), आदित्य गर्ग (1438) और शशांक गुप्ता (1999) शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story