अजमेर के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया राजस्थान पुलिस का नाम

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया राजस्थान पुलिस का नाम


अजमेर,5 नवम्बर(हि.सं.)। राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राजस्थान पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव के तीरंदाजी मैदान में किया गया।

अजमेर में पदस्थापित उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।

उनकी इस सफलता पर जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही राजस्थान पुलिस की पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।

सर्वेश पारीक की इस उपलब्धि से अजमेर सहित पूरे राजस्थान पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772993 Articles

Share this story