अजमेर से पुष्कर घाटी मार्ग दो दिन के लिए बंद, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर से पुष्कर घाटी मार्ग दो दिन के लिए बंद, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू


अजमेर, 7 जुलाई(हि.स.)। अजमेर पुष्कर घाटी मार्ग दो दिन के लिए आज से बंद हो गया है। दो दिनों तक सभी वाहनों की आवाजाही बूढ़ा पुष्कर से की जा रही है। इन दो दिनों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी गई है।

पुष्कर उपखंड अधिकारी गुरुप्रसाद तंवर ने बताया की अजमेर-पुष्कर घाटी में लीला सेवड़ी से अनन्ता रिसोर्ट तक क्षतिग्रस्त सड़क के सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने वाले मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए उक्त मार्ग पर 07 जुलाई 2026 से 8 जुलाई 2026 तक (दो दिवस) यातायात डायवर्जन किया गया है। पुष्कर से अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों को लीला सेवड़ी प्रवेश द्वार से डायवर्ट कर बूढ़ा पुष्कर रोड होते हुए पुष्कर घाटी तक भेजा जा रहा है अजमेर से पुष्कर की ओर आने वाले वाहनों को चमत्कारी बालाजी मंदिर के पास से डायवर्ट कर होटल जॉलीवुड के सामने से बूढ़ा पुष्कर मार्ग होते हुए पुष्कर की ओर भेजा जा रहा है। चमत्कारी बालाजी मन्दिर एवं प्रवेश द्वार पुष्कर (डायवर्जन स्थल) पर आवश्यक बैरिकेडिंग एवं संकेतक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए हैं। रास्ता के डायवर्जन को लेकर जिला कलक्टर एवं एसपी अजमेर सहित सभी अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story