अजमेर नगर निगम चुनाव नतीजे: भाजपा को बड़ा झटका, निर्दलियों के हाथों में सत्ता की कुंजी

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर नगर निगम चुनाव नतीजे: भाजपा को बड़ा झटका, निर्दलियों के हाथों में सत्ता की कुंजी


कुल 80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस, 32 पर भाजपा और 11 पर निर्दलीय विजयी, कांग्रेस निर्दलियों के भरोसे बहुमत के करीब

अजमेर, 14 सितम्बर(हि.स.)। अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम लगभग सामने आ गए है। 80 वार्डों वाले नगर निगम के अब तक मिले नतीजों से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। विगत 36 सालों से स्थानीय सरकार पर काबिज भाजपा को जनता ने बहुमत से दूर कर दिया है। भाजपा को सिर्फ 32 वार्डों में सफलता मिली है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। कांग्रेस के 37 पार्षद विजयी हुए हैं। नगर निगम बोर्ड पर भले ही कांग्रेस सत्तासीन होने के सपने देख सकती है किन्तु सत्ता के द्वार की चाबी अब निर्दलियों के हाथों में है। चुनाव में कुल 11 निर्दलियों ने विजय प्राप्त की है। पिछले नगर निगम बोर्ड में भाजपा के 48 पार्षदों के साथ बहुमत था और कांग्रेस 18 सीट ही प्राप्त कर सकी थी जबकि एक आरएलपी पार्षद और 13 निर्दलीय जीते थे। इस दृष्टि से भाजपा इस चुनाव में पिछड़ गई है।

अजमेर की राजनीति में सबसे बड़ा नाम विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से जुड़ा है, इस दृष्टि से अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड नहीं बन पाना बड़ी बात है। यह बात दीगर है कि देवनानी जिस विधानसभा अजमेर उत्तर क्षेत्र से आते हैं वहां उनकी साख और प्रतिष्ठा पूरी तरह सुरक्षित रह सकी है। देवनानी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने वार्ड 4 जहां कि उनका अपना घर है और वे उसी वार्ड में मतदान करते हैं वहां से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी कांग्रेस से आयातित मोनिका जैन चुनाव जीत गई हैं। इस वार्ड से भाजपा से 6 साल के लिए निष्काषित पूर्व नगर निगम मेयर धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत चुनाव हार गईं हैं।

पिछले 25 सालों से देवनानी के विधायक रहते एडवोकेट एवं पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ही देवनानी के सिपहसालार हुआ करते थे किन्तु इस बार दोनों में राजनीतिक द्वेषता व मनभेद के चलते संबंधों में भारी खटास आई हुई थी। लिहाजा गहलोत ने इस चुनाव में वासुदेव देवनानी को सार्वजनिक रूप से राजनीतिक शिकस्त देने की खुली चुनौती दी हुई थी। चुनाव नतीजों ने उनकी चुनौती को सिरे से खारिज कर दिया। अजमेर उत्तर में वासुदेव देवनानी का आज भी उतना ही वर्चश्व है जितना पूर्व में रहा करता था।

वासुदेव देवनानी के वार्ड से तो भाजपा उम्मीदवार विजयी हुई ही साथ ही भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी की पत्नी रंजना सोनी वार्ड संख्या 12 से विजयी हो गई, इधर वार्ड 80 से पूर्व पार्षद चंद्रेश सांखला, की बेटी ने भी चुनाव जीत लिया, भाजपा संगठन से जुड़े अन्य नेताओं जिन पर गहलोत ने आरोप लगाए थे वे सभी चुनाव जीत गए। जिससे गहलोत का राजनीतिक गुरुर को आइना दिख गया।

वहीं अजमेर दक्षिण की विधायक एवं पूर्व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल को अपनों के ही विरोध का सामना करना पड़ा। यूंभी भदेल पर भाजपा के जमीनी कार्यकताओं के टिकट काट कर अन्य को देने के आरोप लग रहे थे उनका नतीजा 14 को परिणाम से साथ ही बाहर आ गया। भाजपा के बहुत से बड़े चेहरों को निर्दलीय खड़े हुए पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के कारण मात खानी पड़ी। भाजपा नेता और पूर्व नगर परिषद सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत की पत्नी मधु शेखावत को वार्ड 59 से कांग्रेस ने मात दे दी। इतना ही नहीं यहां से पूर्व पार्षद और एडवोकेट युवा नेता देवेन्द्र सिंह शेखावत को भी वार्ड वासियों ने नकार दिया।

अजमेर में भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय नेता और पदाधिकारी भारती श्रीवास्तव इस बार चुनाव हार गई। भारती श्रीवास्तव अजमेर में ना सिर्फ मेयर पद की दावेदार भी मानी जा रही थीं वहीं महिला मोर्चा की तेजतरार्र नेता के रूप में जानी जाती थीं। उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी ने करारी शिकस्त दी।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व अध्यक्ष देहात कांग्रेस भूपेंद्र राठौड़ ने नगर निगम चुनाव नतीजों से खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह जनता का निश्चय है कि नगर निगम के इतने सालों के कुशासन से वे तंग आ गए है और अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की और से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो भी जनता के निश्चय को डिगा नहीं सका।

जिन वार्डों के नतीजे खबर लिखे जाने तक आए हैं उनमें.....

नंबर 1 विनोद डीडवानिया भाजपा

वार्ड नंबर 2 कमल बेरवा कांग्रेस

वार्ड नंबर 3 अनामिका शर्मा भाजपा

वार्ड नंबर 4 मोनिका जैन भाजपा

वार्ड नंबर 5 मंजू देवीभाजपा

वार्ड नंबर 6 मीनाक्षी कच्छावा भाजपा

वार्ड नंबर 7 विवेक सिंह रावत बीजेपी

वार्ड नंबर 8 कुंदन वैष्णव निर्दलीय

वार्ड नंबर 9 मीनाक्षी यादव कांग्रेस

वार्ड नंबर 12 रंजना सोनी भाजपा

वार्ड नंबर 13 रेहान खान कांग्रेस

वार्ड नंबर 16 तरुण गोयल बीजेपी

वार्ड नंबर 17 बलेश गोयल बीजेपी

वार्ड नंबर 20 राजेश शर्माभाजपा

वार्ड नंबर 21 से सुनील मोत्यानी कांग्रेस

वार्ड 22 से गोविंदराज भाजपा

वार्ड 23 से नीलम चौधरी कांग्रेस

वार्ड 24 से रश्मि होंगुरानी कांग्रेस

वार्ड 25 से दुर्गा जैदीया भाजपा

वार्ड 26 से सुनील केन कांग्रेस

वार्ड 29 से हेमलता खत्री भाजपा

वार्ड 31 से अंकित गुर्जर भाजपा

वार्ड 34 से मंजू शर्मा भाजपा

वार्ड 37 से मानसिंह रावत निर्दलीय

वार्ड 40 से ज्योति मिश्रा भाजपा

वार्ड 41 से सुनील सिंह बीजेपी

वार्ड 42 से संदीप माखिजनी भाजपा

वार्ड 43 से काजल यादव कांग्रेस

वार्ड 44,45,46,47,48 कांग्रेस

वार्ड 50 चंदन सिंग कांग्रेस

वार्ड 51 चंद्रकांत पालीवाल कांग्रेस

वार्ड 52 सतीश बैरवा कांग्रेस

वार्ड 54 प्रीति कांग्रेस

वार्ड ,56 सुनील गुर्जर निर्दलीय

वार्ड 57 कांग्रेस किरण

वार्ड 58 मनीष सेठी कांग्रेस

वार्ड 59 बबीता कांग्रेस

वार्ड 63 उदयवीर सिंग भाजपा

वार्ड 64 आशा टुंडवाल निर्दलीय

वार्ड 65 नोरत गुर्जर कांग्रेस

वार्ड 66 गणेश चौहान कांग्रेस

वार्ड 67 नलिनी शर्मा भाजपा

वार्ड 68 अनीश मोयल भाजपा

वार्ड 69 रश्मि शर्मा कांग्रेस

वार्ड 70 उम्मा पंडित भाजपा

वार्ड 71 रितु रानी भाजपा

वार्ड 72 अन्नू श्री भाजपा

वार्ड 73 गंगाराम सोनी भाजपा

वार्ड 74 रूबी जैन निर्दलीय

वार्ड 75 धर्मेंद्र पंचमा निर्दलीय

वार्ड 76 सतीश बंसल भाजपा

वार्ड 77 विकास लालवानी

भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट.....

परबतसर नगर पालिका के वार्ड 13 के नतीजे की खूब चर्चा भाजपा प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, घर में ही ‘सियासी खेल’!

परबतसर | नगर पालिका के वार्ड 13 के नतीजे ने सियासी गलियारों में खूब चर्चा छेड़ दी। भाजपा प्रत्याशी केलाशचन्द्र को महज 1 वोट मिला, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम को 376 और निर्दलीय रशीद खां को 195 वोट मिले।

अब चुटकी यह ली जा रही है कि भाजपा प्रत्याशी को अपने घर से ही कितना समर्थन मिला, यह तो वही जानें, लेकिन चुनावी नतीजे ने ‘घर की राजनीति’ को जरूर चर्चा में ला दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story