अजमेर में चार निकायों के नतीजे घोषित, तीन में भाजपा का बहुमत

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर में चार निकायों के नतीजे घोषित, तीन में भाजपा का बहुमत


अजमेर, 14 सितंबर (हि.स.)। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की चार नगर निकायों—केकड़ी, सरवाड़, सावर और टांटोटी—के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। इनमें सरवाड़, सावर और टांटोटी में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि केकड़ी में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला। यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के दो पार्षद बोर्ड गठन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

केकड़ी के 40 वार्डों में कांग्रेस ने 20, भाजपा ने 18 और आरएलपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। बहुमत के लिए 21 पार्षदों का समर्थन आवश्यक है। ऐसे में बोर्ड गठन की चाबी आरएलपी के दोनों पार्षदों के हाथ में रहेगी।

सरवाड़ के 25 वार्डों में भाजपा को 15 और कांग्रेस को 10 सीटें मिलीं। सावर के 20 वार्डों में भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल की। इसी तरह टांटोटी के 20 वार्डों में भाजपा के 14 और कांग्रेस के छह पार्षद विजयी रहे। इस प्रकार केकड़ी को छोड़कर शेष तीनों निकायों में भाजपा बहुमत के साथ बोर्ड बनाने की स्थिति में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story