अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा में दाे थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के डिब्बों की होगी बढ़ोतरी

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा में दाे थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के डिब्बों की होगी बढ़ोतरी


जयपुर, 27 नवंबर (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा के डिब्बों की संरचना में परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20995/20996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 06 फरवरी से एवं बान्द्रा टर्मिनस से 07 फरवरी से 02 थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।

इस बढ़ोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 02 सेकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 पावरकार सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story