अजय कुमार त्रिपाठी जीईएनसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

WhatsApp Channel Join Now
अजय कुमार त्रिपाठी जीईएनसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए


बीकानेर, 24 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे में बीकानेर मंडल पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री अजय कुमार त्रिपाठी सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ (जीईएनसी ) के अध्यक्ष चुने गए हैं। त्रिपाठी के जीईएनसी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि हमारे लिए यह बड़े गर्व की बात है कि पहले से ही भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व देख रहे संघ के एक कार्यकर्ता जीईएनसी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ सभी केंद्रीय कर्मचारियों के महासंघों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कर्मचारियों के हित के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखने का कार्य करता है। त्रिपाठी के जीईएनसी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से उत्तर पश्चिम रेलवे पर कार्यरत रेलकर्मियों की समस्याओं को केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सामने बेहतर रूप से रखा जा सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story