एयरफील्ड सुरक्षा और पर्यावरणीय चुनौतियों पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
एयरफील्ड सुरक्षा और पर्यावरणीय चुनौतियों पर मंथन


एयरफोर्स में एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

जोधपुर, 29 जुलाई (हि.स.)। वायु सेना स्टेशन जोधपुर में एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की अद्र्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की सह अध्यक्षता संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी और वायु सेना स्टेशन जोधपुर के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर जे. श्रीराम ने की।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने जानकारी दी कि

बैठक में वायु सेना स्टेशन जोधपुर के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों और हितधारकों ने भाग लिया। इस दौरान जोधपुर एयरफील्ड और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़े पर्यावरणीय एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों की समीक्षा की गई। समिति ने एयरफील्ड के आसपास खुले नालों, अनाधिकृत निर्माण और कचरे के अनुचित निस्तारण जैसी समस्याओं पर चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि ये समस्याएं न केवल पर्यावरण के लिए चुनौती हैं, बल्कि विमान संचालन की सुरक्षा को भी प्रभावित करती हैं। विशेष रूप से पक्षियों की बढ़ती गतिविधियों के कारण विमानों से टकराने (बर्ड स्ट्राइक) का खतरा बढ़ रहा है। बैठक में एयरफील्ड क्षेत्र के आसपास बढ़ते बर्ड हेजार्ड को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया। समिति ने पर्यावरणीय परिस्थितियों की नियमित निगरानी, जन जागरूकता अभियानों और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से सुरक्षित एवं टिकाऊ विमानन वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story