एयर मार्शल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
एयर मार्शल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट


जयपुर, 12 दिसंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में एयर मार्शल, कमांडिंग इन चीफ साउथ वेस्टर्न एयर कमांड नागेश कपूर ने मुलाकात की।

बागडे से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्रों के विकास और सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से संवाद किया।

राज्यपाल ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

राज्यपाल बागडे ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्व. पाटिल मिलनसार व्यक्तित्व के सुलझे हुए राजनीतिज्ञ थे। इनका निधन राजनीतिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप

Share this story