एम्स जोधपुर के चार छात्रों का सिविल सर्विस में सिलेक्शन
जोधपुर, 07 मार्च (हि.स.)। जोधपुर एम्स में पढ़ चुके चार स्टूडेंट्स सिविल सर्विस एग्जाम 2025 में चुने गए हैं। एम्स इंस्टीट्यूट ने अपने चार एमबीबीएस ग्रेजुएट्स को आईएएस ऑफिसर बनने पर बधाई दी है।
इनमें एक ने तो ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया। इसमें राजस्थान के रहने वाले डॉ. अनुज अग्रवाल हैं। अनुज एम्स में एमबीबीएस 2017 बैच के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने आल इंडिया में पहली रैंक हासिल कीा। एम्स में ही पढ़ चुके डॉ. दीक्षा पटकर (2013 बैच) को एयर-88, डॉ. पुरुषोत्तम झोराड़ (2020 बैच) को एयर-691 और डॉ. प्रांजल बायला (2018 बैच) को एयर-890 मिला। इनकी इस उपलब्धि पर एम्स जोधपुर ने ट्वीट कर कहा कि हमारे पूर्व छात्रों की ये उपलब्धियां पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा हैं। सिविल सेवा की उनकी यात्रा में शुभकामनाएं। ये सफलताएं राजस्थान के मेडिकल शिक्षा संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

